Kanpur Dehat Murder: एएसपी राजेश पांडेय ने पहुंचकर जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या का कारण गृह कलह है। वहीं, हत्यारोपी से और जानकारी की जा रही है।
कानपुर देहात में पुखरायां कस्बा वार्ड नंबर 17 पटेल नगर में गुरुवार की रात पति अजय उर्फ गुड्डू सचान ने पत्नी उपासना (40) की सिलबट्टे से कुचल कर हत्या कर दी। इससे पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। हत्या करने के बाद पति ने भोगनीपुर कोतवाली पहुंच कर पत्नी की हत्या किए जाने की सूचना दी। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
वहीं, सूचना पर सीओ रविकांत गौड़ पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, मृतका और आरोपी का एक बेटा लक्ष्य (15) और बेटी गौरी (10) है। अजय सचान की टॉकीज गली में कपड़ा सिलाई की दुकान है। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या का कारण गृह कलह है। वहीं, हत्यारोपी से और जानकारी की जा रही है।