फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हैलट में जल्द शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट, शासन की कमेटी ने परखीं व्यवस्थाएं; अब लाइसेंस का इंतजार

Sat, 10 Jan 2026 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए लखनऊ से आई विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण पूरा कर लिया है। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद अब जल्द ही यूनिट को लाइसेंस मिल जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. संजय काला से बातचीत करती शासन की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हैलट में इस साल किडनी ट्रांसप्लांट शुरू हो जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को शासन स्तर से गठित कमेटी ने किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट (केटीयू) का निरीक्षण किया और इसे सभी मानकों पर खरा बताया। लखनऊ से आई टीम में केजीएमयू के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिनव अरुण सोनकर, आरएमएल के यूरोलॉजी विभाग से डॉ. ईश्वर राम धयाल और एसजीपीजीआई नेफ्रोलॉजी विभाग से डॉ. नारायण प्रसाद शामिल रहे।

विज्ञापन

उन्होंने ओटी, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट और वार्ड को जांचा। डॉ. अनुभव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की ओर से ट्रांसप्लांट के लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। इसी क्रम में शासन स्तर से कमेटी बनाई गई और जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही लाइसेंस मिल जाएगा और यहां भी काम शुरू हो सकेगा। उन्हाेंने कहा कि अंग प्रत्यारोपण की जरूरत पूरे देश में है और सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में इसकी आवश्यकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट का निरीक्षण करती टीम - फोटो : amar ujala
रोगियों की देखभाल के लिए व्यवस्थाओं की भी जांच की
खासकर कानपुर में भी ऐसे काफी रोगी हैं जिन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दूसरे शहर या राज्य जाना पड़ता है। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट के हिसाब से ठीक है। पूरे विभाग में व्यवस्थाएं ठीक हैं। कुछ औपचारिकताएं पूरा करने के बाद लाइसेंस मिलेगा। टीम ने ओटी, आईसीयू, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी से जुड़ी सुविधाओं के साथ रोगियों की देखभाल के लिए व्यवस्थाओं की भी जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें