फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में पकड़ा गया किडनी रैकेट, दिल्ली-नोएडा के अस्पतालों से कनेक्शन, होश उड़ा देगा ये खुलासा

Sun, 17 Feb 2019 12:19 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में पकड़ा गया किडनी रैकेट
विज्ञापन
देश में सक्रिय किडनी रैकेट में शामिल कानपुर के छह लोगों को शहर की पुलिस ने शनिवार को पकड़ा। इसमें कानपुर, दिल्ली लखनऊ व कोलकाता के बिचौलिए भी शामिल हैं। बिचौलियों से पूछताछ में दिल्ली, नोएडा के तीन नामचीन अस्पतालों का नाम बताया है, जहां किडनी का ट्रांसप्लांट होता था। इन अस्पतालों की शाखाएं देश के कई शहरों में हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में कई बड़े डॉक्टरों के नाम भी पता चले हैं, जो इस गोरख धंधे से जुड़े हैं। रैकेट का मास्टर माइंड कोलकाता का रहने वाला है। वह अरबों का मालिक है। अब पुलिस मास्टर माइंड और रैकेट से जुड़े डॉक्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। एक पुलिस अफसर ने किडनी रैकेट से जुड़े छह लोगों के पक़ड़े जाने की पुष्टि की है,जांच की बात कहकर मामले में विस्तार से जानकारी देने से इंकार कर दिया। 

सूत्रों के मुताबिक किडनी गैंग के तार शहर से जुड़े हैं। यहां के कई लोगों ने दिल्ली, नोएडा के नामचीन अस्पतालों में किडनी ट्रांसप्लांट कराई है। साथ की शहर के कई लोग किडनी डोनर भी हैं। इनका सौदा यशोदा नगर के एक बिचौलिए ने कराया था। पुलिस को इस बिचौलिए का पता चल गया था। यह बिचौलिया एक रेस्टोरेंट में डोनर से किडनी दिलाने का सौदा कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने उससे पूछताछ की तो किडनी गैंग के परते खुलती चली गईं

पुलिस ने खबरी की मदद से बिचौलिए और किडनी लेने वाले के बीच की बातचीत सुन ली। इसके बाद क्राइम ब्रांच और नौबस्ता पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बिचौलिए को दबोच लिया।

पुलिस ने उससे पूछताछ की तो किडनी गैंग के परते खुलती चली गईं। पुलिस ने बिचौलिए के निशानदेही पर पांच और लोगों को दबोच लिया। इसमें दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता के बिचौलिए भी शामिल हैं।

पुलिस ने सभी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की। इस दिल्ली, नोएडा के कई बड़े अस्पतालों के नाम सामने आए हैं। इन अस्पतालों के शाखाएं देश कई शहरों में हैं। बिचौलियों का कहना है कि इन्हीं अस्पतालों से जुड़े डॉक्टर किडनी ट्रांसप्लांट करते हैं।
विज्ञापन

मुंह मांगे दाम पर दिल्ली व नोएडा के अस्पतालों में किडनी बेचता है

पुलिस को पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे 2013 से इस रैकेट से जुड़े हैं। इस रैकेट का मास्टर माइंड कोलकाता का रहने वाला राय नाम का शख्स है। वह अरबपति है। वह डोनर की तलाश करने के बाद दिल्ली निवासी एक कॉर्डिनेटर के जरिए मास्टर माइंड से बात करते हैं।

मास्टर माइंड पांच से 10 लाख रुपये में डोनर से किडनी का सौदा करता है। इसके बाद मुंह मांगे दाम पर दिल्ली व नोएडा के अस्पतालों में किडनी बेचता है। बिचौलियों ने यह भी बताया कि वे राय को जानते हैं। उससे मुलाकात भी हो चुकी है। पुलिस कॉर्डिनेटर को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक कॉर्डिनेटर की गिरफ्तारी के बाद पूरा रैकेट पकड़ा जाएगा।

शहर में पहली बार किडनी रैकेट से जुड़े लोग नहीं पकड़े गए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 5 अप्रैल 2016 को अपोलो हास्पिटल में सक्रिय किडनी रैकेट का खुलासा किया था। इसमें कानपुर के गुंजन विहार निवासी सत्य प्रकाश उर्फ आशू को पकड़ा था। दिल्ली पुलिस ने पूछताछ में पता चला था कि सत्य प्रकाश रैकेट के लिए बिचौलिए का काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें