फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक हत्याकांडः महिला का इलाज करने गया था, उसी से हो गए संबंध, फिर रची गई ये साजिश

Sat, 16 Feb 2019 09:20 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में फिरोजाबाद का तांत्रिक नाजायज संबंधों की वजह से मारा गया था। करीब एक महीने पहले उसका शव खेड़ा धौलपुर गांव में मिला था। हत्या में शामिल एक अभियुक्त को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उसने जुर्म कबूल लिया है। वारदात में शामिल अन्य दो अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही है।

  

विज्ञापन

13-14 जनवरी 2019 को जसवंतनगर पुलिस को ग्राम खेडा धौलपुर से गांव नगला बाके जाने वाले मार्ग पर तांत्रिक मुनर्वर खां पुत्र शहीद खां निवासी विलालनगर छपरिया थाना रामगण, फिरोजाबाद का खून से लथपथ शव मिला था।

 

पुलिस ने मशक्कत कर ओवरब्रिज के पास अब्दुल कदीर उर्फ भाटी पुत्र मजीदअली निवासी कुरसेना थाना जसवंतनगर एवं हाल निवासी मोहल्ला राठौर नगर आसफाबाद  थाना रसूलपुल फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।

योजनाबद्ध तरीके से तेजपाल ने उसकी गर्दन चाकू से काट दी

उसने बताया कि मुनर्वर खां के उसी मोहल्ले में तेजपाल उर्फ भगत उर्फ सिद्धबाबा निवासी नगला पसी का भी मकान है। पड़ोस के गांव का होने के कारण दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। तेजपाल ने एक रिश्तेदार की पत्नी का इलाज तांत्रिक से कराने की बात कही। इस बात पर उसने तांत्रिक मुनर्वर खां से मिलवाया था।
 
तेजपाल के रिश्तेदार के बच्चे रुड़की (देहरादून) में रहते थे। इसलिए तांत्रिक मुनर्वर को वही रुड़की ले गया। वहां इलाज के दौरान रिश्तेदार की पत्नी से मुनर्वर के संबंध हो गए। इसकी जानकारी तेजपाल के रिश्तेदार को हो गयी।
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से तेजपाल ने उसकी गर्दन चाकू से काट दी

उसने तेजपाल को बहुत बुरा-भला कहा। दोनों ने मुनर्वर की हत्या का षड्यंत्र रचा। उसके बाद तेजपाल ने अब्दुल से संपर्क किया और उसको मोटरसाइकिल से लाने के लिए भेजा। अब्दुल ही तांत्रिक को मोटरसाइकिल से धौलपुर गांव लेकर आया था।
 
 
वहां योजनाबद्ध तरीके से तेजपाल ने उसके सिर पर डंडा मारकर गर्दन चाकू से काट दी और कपड़े उतारकर शव पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद सभी लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने अब्दुल कदीर उर्फ भांटी को गिरफतार किया है। उसके कब्जे से मृतक तांत्रिक मुनर्वर की बाइक बरामद करने का दावा किया है। साथ ही अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें