फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी कांड: लखनऊ-दिल्ली में ताबड़तोड़ छापा मार रही है पुलिस, चर्चा इस बात की

Sat, 23 Feb 2019 08:00 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
किडनी कांड में आरोपियों की तलाश में कानपुर पुलिस लखनऊ और दिल्ली में ताबड़तोड़ छापे मार रही है। दोनों जगह से एक-एक आरोपी के पकड़े जाने की चर्चा है। शहर से भी एक आरोपी को पकड़ा गया है। हालांकि आलाधिकारी चुप्पी साधे हैं। उनका कहना है कि टीमों के शहर लौटने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शनिवार दोपहर बाद टीमों के शहर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
एसआईटी गठित किए जाने के बाद गोविंदनगर सीओ आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीमें दिल्ली में छापे मार रही हैं। टीम के साथ गैंग का एक सदस्य भी शामिल हैं, जिसकी गिरफ्तारी अब तक पुलिस ने नहीं दिखाई है। इस बड़े खुलासे में उसकी भूमिका अहम रही है। यह सदस्य गैंग के काफी करीब रहा है। उसकी निशानदेही पर छापों में दो आरोपियों के पकड़े जाने की खबर है। बर्रा एसएसआई के नेतृत्व में भी दो टीमें दूसरे जनपदों में छापे मार रही हैं, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें