फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम ने ली जान: ई-रिक्शा में इलाज के लिए तड़पती रही मरीज, मौके पर ही मौत

Wed, 20 Apr 2022 05:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

शुक्लागंज में बुधवार को जाम में फंसने से एक महिला मरीज की मृत्यु हो गई, क्योंकि उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। महिला किडनी की बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज लंबे समय से चल रहा था। 
विज्ञापन
महिला की मृत्यु के बाद रोता हुआ परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के शुक्लागंज में नवीन गंगा पुल पर बुधवार सुबह लगभग 11:00 बजे एक कार का टायर फट गया, जिससे बाइक में टक्कर लग गई। कुछ ही देर में पुल पर लंबा जाम लग गया। इस बीच ई-रिक्शा से उपचार कराने जा रही एक महिला मरीज की हालत बिगड़ गई और जाम में फंस कर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

बता दें कि कार और बाइक में टक्कर होने से जाम लग गया था, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान मोहल्ला कंचन नगर निवासी रामचंद्र प्रजापति अपनी 27 वर्षीय बेटी सावित्री पत्नी अनिल कुमार की हालत बिगड़ने पर उपचार कराने के लिए ई-रिक्शा से कानपुर स्थित एक नर्सिंग होम ले जा रहे थे, लेकिन जाम के कारण ई-रिक्शा बीच रास्ते में ही फंस गया।
इसी दौरान युवती की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि जाम के कारण उनकी बेटी की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी 2015 में उन्नाव के थाना दही के गांव दुर्जन खेड़ा में हुई थी। कुछ समय बाद बेटी की दोनों किडनी खराब हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति बेटी को नवंबर माह में मायके छोड़ गया, तब से वही इलाज करा रहे हैं। कल रात भी बेटी का डायलिसिस करा कर घर लाए थे और आज सुबह फिर हालत बिगड़ जाने पर उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे। तभी जाम में ई रिक्शा फंसने के कारण उनकी बेटी की मौत हो गई। मृतका का एक बेटा और एक बेटी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें