Kanpur News: ईद के त्योहार पर महिला ने पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस ने कैमरों की मदद से 12 किलोमीटर दूर जाजमऊ से अपहर्ता को पकड़ लिया। पिता ने टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर धन्यवाद दिया।
परिजनों ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला ने बच्ची की पहचान छिपाने के लिए उसका मुंडवा दिया था। पुलिस ढूंढते ही जब उन्नाव पहुंची तो बच्ची को सामने देख भी धोखा खा गई। कुछ देर में ही उन्हें पूरी कहानी समझ में आ गई। हालांकि महिला ने बच्ची को बहलाने के लिए सात दिन के भीतर पांच जोड़ी नए कपड़े, चॉकलेट, बिस्कुट और आइस्क्रीम का घर में ढेर लगा दिया था।