फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खूटी की हत्या से सजी महफिल, सीसी कैमरे में कैद राज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ग्वालटोली के हिस्ट्रीशीटर जाहिद उर्फ खूटी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब तक घंटाघर से टाटमिल और मुंशीपुरवा मोड़ तक लगे 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि वारदात से पहले खूटी कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद उसे धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतारा गया।
विज्ञापन

ग्वालटोली के मकबरा और वर्तमान में शुक्लागंज के बिंदानगर निवासी जाहिद उर्फ खूटी ऑटो चलाता था। वह ग्वालटोली थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। परिजन के अनुसार शनिवार सुबह वह ऑटो लेकर घर से निकला लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। देर रात वह टाटमिल के पास अपनी ही ऑटो में घायल मिला था। हैलट अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

..........
तीन बार दिखा खूटी
पुलिस ने वारदात के तीसरे दिन घंटाघर, टाटमिल और मुंशीपुरवा मोड़ तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सूत्रों के अनुसार फुटेज में जाहिद वारदात से पहले अलग-अलग स्थानों पर आता-जाता दिखाई दिया है। कई फुटेज में उसके साथ अन्य लोगों की गतिविधियां भी संदिग्ध मिली हैं। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के मोबाइल टावरों का बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) डाटा भी जुटाया है। इसमें आधा दर्जन से अधिक ऐसे मोबाइल नंबर चिह्नित हुए हैं जिनकी लोकेशन घटना के समय घटनास्थल के आसपास मिली है। इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे रंजिश , आपराधिक वर्चस्व, प्रेम संबंध और करीबियों की संलिप्तता आदि बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें