सर्वेशा ने बताया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद वह खजांची को लेकर सैफई (इटावा) गई थी। वहां बाबूजी (सपा मुखिया अखिलेश यादव) ने खजांची से बात की थी। खजांची से पूछा था कि क्या कर रहे हो। इसके बाद बाबूजी ने कहा कि खजांची नाथ का पढ़ाओ, खर्च हम देंगे। सर्वेशा ने बताया कि शनिवार को उसने कस्बा स्थित रामा इंटरनेशनल स्कूल में खजांची नाथ का प्ले ग्रुप में दाखिला कराया। 7200 सौ रुपये फीस जमा की। सोमवार को खजांची नाथ स्कूली बस से स्कूल गया। कक्षा में शिक्षिका अदिति ने उसे ककहरा पढ़ाया।
खजांची नाथ को पहले दिन स्कूल जाता और फिर पढ़कर लौटकर आता देख सर्वेशा फूली नहीं समा रही थी। स्कूल के निदेशक आकाश गुप्ता ने बताया कि अनंतपुर जोगीडेरा निवासी खजांची नाथ का दाखिला पीजी में हुआ है। खजांची की पढ़ाई में आर्थिक कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। वह भी हर संभव मदद करेंगे।
सपा मुखिया ने दिए थे दो मकान
नोटबंदी के दौरान जन्में खजांची नाथ के घर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आए थे। तब उन्होंने खजांची के परिवार को विशेष तकनीकी से बने दो मकान दिए थे। इसमे एक मकान पैतृक गांव सरदारपुरवा जोगीडेरा व दूसरा ननिहाल अनंतपुर जोगीडेरा में है। अनंतपुर जोगीडेरा में खजांची नाथ रहता है।