फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी में दिखती भारतीय संस्कृति की झलक, अपनाएं युवा : राकेश

विज्ञापन
मॉडल देखते खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से शनिवार को सीएसजेएमयू के आईओईटी सभागार में खादी के उत्पादन और बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से सेमिनार आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि खादी में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देती है इसलिए युवाओं को इसे अपनाने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि खादी क्षेत्र में स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं। इससे युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। सेमिनार में ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता सहित विभिन्न जनपदों से आए खादी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखा।

महासंघ की ओर से मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस पर राकेश सचान ने आश्वासन दिया कि अगले माह प्रमुख सचिव, सचिव और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन समस्याओं का संबंध खादी ग्रामोद्योग आयोग से है, उनके समाधान के लिए अलग समिति गठित की जाएगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों ने खादी वस्त्रों पर आधारित फैशन शो में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा, सुरेश कुमार अवस्थी, राकेश मिश्रा और डॉ. प्रशांत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें