फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार सवार युवकों ने तमंचा लगाकर किशोर से 45 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीपीसी माल गोदाम के नजदीक शनिवार देर रात कार सवार युवकों ने तमंचा लगाकर जूस विक्रेता के नाबालिग भाई रेहान से 45 हजार रुपये लूट लिए। वह दुकान से रुपये लेकर बाइक से लौट रहा था। घटना के बाद किशोर ने घरवालों को जानकारी दी। परिजन किशाेर को लेकर कलक्टरगंज थाने पहुंचे और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने घंटाघर चौराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पीड़ित ने सफेद रंग की बिना नंबर की कार होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

हरबंशमोहाल निवासी बबलू की जरीब चौकी चौराहे पर जूस की दुकान है। शनिवार की रात करीब 11:40 बजे उनका छोटा भाई रेहान दुकान से 45 हजार रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही सीपीसी मालगोदाम के पास पहुंचा तभी पीछे से सफेद रंग की कार आई और उसमें से चार-पांच युवक बाहर निकले। रेहान के मुताबिक वह जब तक कुछ समझता तब तक युवकों ने पीट दिया और उसे खींचकर गेट नंबर चार के पास ले गए। उसको तमंचा लगाकर उसका बैग लूट लिया और धक्का देकर भाग निकले। कार सवार युवक चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। उन्होंने तमंचा कनपटी पर लगा दिया था। घटना के बाद आरोपी घंटाघर चौराहे की तरफ भाग निकले। लूट होने के बाद वह बाइक लेकर घर आ गया और भाई बबलू को जानकारी दी। बबलू और अन्य परिजनों ने थाने पहुंचकर सूचना दी।
कलक्टरगंज थानाध्यक्ष विनय तिवारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थानाध्यक्ष के मुताबिक घटना की जांच कराई जा रही है। कई लोगों से कार और घटना के बारे में पूछताछ की गई है, लेकिन किसी ने भी कार को देखा नहीं है। सीसीटीवी कैमरे दिखवाए जा रहे हैं। पीड़ित ने कार में नंबर प्लेट नहीं होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें