फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के विकास के लिए केशव मौर्य ने कही ये बड़ी बात, बोले गैर जनपद व राज्यों के उद्यमी करें निवेश

Mon, 22 Jul 2019 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के सर्किट हाउस में रविवार को हुई बैठक में प्रभारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर के समुचित विकास के लिए उप्र. के दूसरे जनपदों और राज्यों के उद्यमियों से यहां आकर पूंजी निवेश करने की बात कही।
विज्ञापन


कहा कि सरकार उद्यमियों के लिए बेहतर माहौल और व्यवस्था पर जोर दे रही है। औद्योगिक विकास के लिए जरूरी है कि सड़कें और ओवर ब्रिज निर्माण के कार्य तेजी से कराएं जाएं। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व केडीए वीसी से कहा कि महानगर के विकास के लिए नई योजनाएं तैयार की जाएं।
 
विज्ञापन

भू माफियाओं को चिह्नित करने का निर्देश, बिजली की ट्रिपिंग रोकें केस्को एमडी

विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेकेदारों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। अधिकारी मानीटरिंग करें और तय समय पर उसे पूरा कराएं। सीओडी, कैंट, झकरकटी पुलों की सप्ताहिक रिपोर्ट तैयार करने का भी निर्देश दिया। नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, महेश त्रिवेदी, सुरेश अवस्थी, शशांक मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा, बीडी राय मौजूद रहे।

उप मुख्ममंत्री ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और केडीए वीसी से कहा कि भूमाफियाओं को चिह्नित करने का काम तेजी से करें और उन पर तुरंत कार्रवाई भी करें। लिस्ट बनाकर इसकी जानकारी शासन को भी दें। अतिक्रमण और अवैध कब्जों हटवाकर वहां नजर रखी जाए, जिससे दोबारा कब्जा न होने पाए।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने केस्को एमडी सौम्या अग्रवाल से कहा शहर में बिजली की ट्रिपिंग से लोगों को दिक्कत हो रही है। इस समस्या दूर करने के साथ बेहतर बिजली आपूर्ति के निर्देश दिया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को जल भराव की समस्या, स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने को कहा। महापौर प्रमिला पांडेय की शिकायत पर उन्होंने पांडु नदी के जरिये होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान निकालने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें