फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केस्को शिविर लगाकर साैर ऊर्जा के लिए करेगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरुक करने और सोलर रुफटॉप संयंत्र लगाने के लिए केस्को की ओर से सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में उपभोक्ताओं को सब्सिडी, ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन प्रक्रिया और सोलर रुफटॉप संयंत्र की स्थापना संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता पांच अक्तूबर को दहेली सुजानपुर हेल्पडेस्क, 12 को नौबस्ता हेल्प डेस्क और 15 को केशवपुरम हेल्पडेस्क पर पहुंचकर पंजीकरण और आवेदन करवा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को आधार कार्ड, बिजली बिल और बैंक पासबुक सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें