कानपुर। पांडु नदी में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) किसाननगर कानपुर पश्चिम के स्वयंसेवक चार दिनों से राहत कार्य में जुटे हैं। स्वयंसेवक प्रतिदिन प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर रहे हैं। नगर कार्यवाह अमित कुमार ने बताया कि सह संघचालक डॉ. प्रेम शंकर के आवास पर रोजाना भोजन तैयार किया जाता है।
इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से भोजन जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचाया जाता है। विशाल बधावन के सहयोग से उपलब्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली से भौती खेड़ा, भौती, नई बस्ती, बंगाली कॉलोनी, प्रतापपुर और पनका समेत आसपास के क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसमें रामस्वरूप, प्रेम शंकर, अमित, सौरभ, दलजीत, अवधेश, सुधीर, राहुल, रामचंद्र, शालू, लव, दिलीप, रमन, हेमंत, नीरज समेत अन्य स्वयंसेवक सहयोग कर रहे हैं।