कानपुर में केस्को ने बिजली के स्मार्ट मीटरों के लिए एप शुरू कर दिया है। इस एप से प्रीपेड उपभोक्ता इस्तेमाल की गई बिजली का खर्च और बैलेंस जान सकते हैं। पोस्टपेड उपभोक्ता भी अंतिम जमा किया गया बिल और उपभोग की गई बिजली की जानकारी जुटा सकते हैं। इससे अगर उनके मोबाइल पर बिल का मैसेज नहीं भी आया है तो वह इस एप के जरिए देख सकेंगे। शहर में अब तक 58 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
ऐसे करें एप को डाउनलोड
गूगल प्ले पर केस्को एमएसएस (मोबाइल सेल्फ सर्विस) के नाम से एप को डाउनलोड कर उसे साइन अप कर लें। इसमें कंज्यूमर नंबर या सीरियल नंबर डालें। स्मार्ट मीटरिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें। रीचार्ज करने के लिए सेलेक्ट रीचार्ज ऑप्शन पर जाएं और एकाउंट नंबर डालकर पेमेंट करें। ऑनलाइन पेमेंट में आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को सीधे उसके ऑप्शन पर क्लिक करना है। अगर किसी दूसरे बैंक से भुगतान कर रहे हैं तो इंटरनेट बैंकिंग ऑप्शन को चुनें। किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग से भुगतान करने की सुविधा इस एप में दी गई है।