कानपुर। पूर्णचंद्र विद्या निकेतन में चल रही केएसएस जोन-बी अंतर विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गई। बालक वर्ग में केडीएमए स्कूल ने 10 अंकों के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। पांच राउंड तक चले मुकाबलों के बाद डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्याम नगर आठ अंकों के साथ दूसरे और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर किदवई नगर सात अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
पांच खिलाड़ियों को बेस्ट परफॉर्मर के रूप में सम्मानित किया गया। इनमें शिवांश शर्मा (श्री राम पब्लिक स्कूल, पनकी), अर्थ कुशवाहा (श्री राम पब्लिक स्कूल, किदवई नगर), अभय श्रीवास्तव (हर मिलाप स्कूल), दिव्यांश पाल (जीएचएस) और वैभव आनंद (आर्मी पब्लिक स्कूल) शामिल रहे। प्रिंसिपल राकेश उपाध्याय ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।