फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: उचटी में लैंड पूलिंग से जमीन लेकर आशियाने बनाएगा केडीए, कल है बोर्ड बैठक…रखे जा सकते हैं ये प्रस्ताव

Thu, 13 Feb 2025 04:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय के अनुसार लैंड पूलिंग योजना के तहत काश्तकारों से जो जमीन ली जाएगी, उससे 25 फीसदी जमीन विकसित प्लाटों के रूप में उन्हें दी जाएगी।
विज्ञापन
केडीए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए बोर्ड की 14 फरवरी को होने वाली बैठक में चकेरी के ग्राम उचटी में लैंड पूलिंग योजना के तहत प्लाट विकसित करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। इससे हजारों लोगों के आशियाने का सपना पूरा होगा। बैठक के एजेंडे में बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर योजना को मूर्तरूप देने के लिए ले-आउट स्वीकृति, भू-उपयोग परिवर्तन सहित कई प्रस्ताव लाए जाएंगे।

विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के अफसर 13 फरवरी को टीओडी जोन के छोटे मकानों में आवासीय कम व्यावसायिक उपयोग सहित कई अन्य प्रस्तावों को अंतिम रूप देंगे। बुधवार को अवकाश होने के बावजूद अधिकारी बैठक के एजेंडे के लिए प्रस्ताव तैयार करते रहे। कुछ प्रस्ताव रखे जाने तय हैं। इनमें केडीए की ओर से पहली बार लैंड पूलिंग योजना के तहत आवासीय योजना विकसित करने का प्रस्ताव प्रमुख है।
कई काश्तकारों ने सहमति जताई
योजना की शुरुआत ग्राम उचटी से की जाएगी। केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय के अनुसार लैंड पूलिंग योजना के तहत काश्तकारों से जो जमीन ली जाएगी, उससे 25 फीसदी जमीन विकसित प्लाटों के रूप में उन्हें दी जाएगी। योजना के लिए कई काश्तकारों ने सहमति जताई है। न्यू कानपुर सिटी योजना को विकसित करने के लिए बनाए गए ले-आउट पर मुहर लगने के लिए भी प्रस्ताव लाया जा रहा है।

विज्ञापन

कई और प्रस्ताव भी लाए जा सकते हैं
बैठक में दक्षिण क्षेत्र विकसित होने से पहले ही स्थगित की गई बिनगवां आवासीय योजना निरस्त करने, पांच अलग-अलग मामलों में भू-उपयोग परिवर्तन, प्लाट के लिए पूरा धन जमा कर चुके एक आवंटी को वैकल्पिक प्लाट देने या धन लौटाने का प्रस्ताव रखा जाना है। ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) जोन के छोटे प्लाटों, मकानों में आवासीय कम व्यावसायिक उपयोग के संबंध में नीति निर्धारण आदि प्रस्ताव लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

यह है लैंड पूलिंग योजना
लैंड पूलिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत अलग-अलग मालिकों की आसपास मौजूद जमीनों को किसी सरकारी या गैर सरकारी योजना के लिए सरकारी या लोगों के समूह के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें