फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सख्त तेवर देख केडीए वीसी ने कुलीबाजार हादसे में सुपरवाइजर को किया निलंबित, अभियंताओं पर भी कार्रवाई

Fri, 08 Jan 2021 03:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कुलीबाजार हादसा - फोटो : अमर उजालाल
विज्ञापन
गाजियाबाद कांड के बाद मुख्यमंत्री के सख्त तेवर देख केडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने आनन-फानन में कुलीबाजार बेसमेंट हादसे में सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया। अभियंताओं पर भी कार्रवाई की। 23 नवंबर को कुलीबाजार में 60 फीट गहरे बेसमेंट की खुदाई के दौरान बगल में स्थित जर्जर मकान ढहने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


तीन अन्य घायल हो गए थे। केडीए सचिव एसपी सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने प्रवर्तन विभाग को क्लीन चिट दे दी थी। कमिश्नर डॉ. राजशेखर के दोबारा जांच के निर्देशों के बावजूद मामला ठंडे बस्ते में पड़ा था। इसी बीच गाजियाबाद श्मशान घाट कांड के बाद मुख्यमंत्री की सख्ती पर केडीए ने आनन-फानन में कुलीबाजार हादसे में जोन-1 के अभियंताओं और सुपरवाइजर को निर्माण के दौरान समुचित निगरानी न करने का दोषी पाया।

उपाध्यक्ष ने केडीए जोन-1 प्रवर्तन विभाग के सुपरवाइजर दीपक उपाध्याय को निलंबित कर दिया। इसी जोन के अंतर्गत कुलीबाजार क्षेत्र देख रहे प्रवर्तन विभाग के अवर अभियंता आरके सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा। सहायक अभियंता तेजवीर सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जोन-1 प्रवर्तन विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें