फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: केडीए ने दिया दिवाली का तोहफा, 608 प्लॉटों नीलामी आज से, जानिए क्या है आकार और कीमत

Fri, 10 Nov 2023 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए के पीआरओ के अनुसार, बर्रा-6, केयूडीपी (प्रेरणा विहार), बर्रा-8 स्वर्ण जयंती विहार, हाईवे सिटी, सकरापुर, दहेली सुजानपुर योजना में स्थित आवासीय प्लॉटों और जाह्नवी-भागीरथी योजना के व्यावसायिक प्लॉटों की नीलामी के माध्यम से बिक्री 10 दिसंबर तक की जाएगी।  
विज्ञापन
केडीए, कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए ने दीपावली पर शहरवासियों को 608 प्लॉटों का तोहफा दिया। 10 नवंबर से इनकी नीलामी शुरू होगी। इनकी अनुमानित कीमत 225 करोड़ है। विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ये प्लाट गत माह अभियान चलाकर भूमाफिया के अवैध कब्जों से मुक्त कराए गए थे।  विकास प्राधिकरण ने इनमें अस्थायी बाउंड्री कराई है।

विज्ञापन

 
केडीए के पीआरओ के अनुसार, बर्रा-6, केयूडीपी (प्रेरणा विहार), बर्रा-8 स्वर्ण जयंती विहार, हाईवे सिटी, सकरापुर, दहेली सुजानपुर योजना में स्थित आवासीय प्लॉटों और जाह्नवी-भागीरथी योजना के व्यावसायिक प्लॉटों की नीलामी के माध्यम से बिक्री 10 दिसंबर तक की जाएगी।  आवासीय प्लॉट 30 वर्गमीटर से 200 वर्गमीटर के हैं।
 
इनका आरक्षित मूल्य विभिन्न योजनाओं में 17580.00 रुपये प्रति वर्गमीटर से 33,695 रुपये प्रति वर्गमीटर रखा गया है। जाह्नवी-भागीरथी योजना के व्यावसायिक प्लाट 112.50 वर्गमीटर से 5078.97 वर्गमीटर के हैं, जिनका न्यूनतम आरक्षित मूल्य 48,170.00 प्रति वर्गमीटर रखा गया है। आवेदक केडीए की वेबसाइट www.kdaindia.co.in पर ई-ऑक्शन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन नीलामी में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें