फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केडीए ने 1.47 अरब की जमीन कराई कब्जामुक्त

विज्ञापन
अतिक्रमण तोड़ता जेसीबी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। अपने स्वामित्व वाली करीब चार हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए मंगलवार को कानपुर विकास प्राधिकरण ने अभियान चलाया। इस दौरान करीब 1.47 अरब की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। मानकविहीन निर्माण पर दो निर्माणाधीन भवन भी सील किए गए।
विज्ञापन


विशेष कार्याधिकारी डाॅ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में केडीए की टीम ने बारासिरोही में करीब 10 हजार वर्ग मीटर भूमि पर किए गए कब्जे हटाते हुए स्थायी व अस्थायी निर्माण, बाउंड्रीवॉल जेसीबी से गिरवाए। इलाके में 2500 वर्ग मीटर और मिर्जापुर में पांच हजार वर्ग मीटर भूमि भी कब्जा मुक्त कराई गई। जोन दो में विनायकपुर निवासी राम सेवक पाल व काकादेव, एल ब्लॉक, नवीननगर में रुचि और राजीव अग्रवाल के निर्माणाधीन भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यहां मानकों के विपरीत अवैध निर्माण किया जा रहा था।

कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद भी चोरी-छिपे निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल जोन-2 के सीबी पांडेय, भूमि बैंक अनुभाग के मौजीलाल, रामलाल, रमेश प्रजापति, मनोज कुशवाहा व थाना कल्याणपुर की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें