सम्मान समारोह के लिए कुल 2000 रचनाएं आई थीं। निर्णायक मंडल में वेद प्रकाश संजय, आनंद पांडेय और मनोज कुमार शुक्ला ने गीत और गजलों से सर्वश्रेष्ठ 6-6 रचनाएं चयनित कीं। इसमें पहली तीन प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिए जबकि तीन सांत्वना के लिए चयनित हुईं।
50 अन्य रचनाओं को सम्मानित भी किया गया। इस समारोह के सह प्रायोजक एनआरएस रिक्शा कंपनी है। चैनल पार्टनर स्वदेश न्यूज है। श्रेष्ठ गीत-गजल के विजेताओं को 11000, 8100 और 5100 रुपये का क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया गया। मंच संचालन कवि मुकेश श्रीवास्तव और श्वेता जायसवाल ने किया। इस मौके पर स्वराज इंडिया स्कूल के प्रबंधक ब्रजेश सिंह, सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के प्रबंधक आशीष भार्गव, वीरेंद्र स्वरूप प्रोफेशनल स्टडीज के नितिन मिश्रा, धनवंतरि अस्पताल के डा. अरुण प्रकाश, नरचर इंटरनेशनल के सचिन चित्रांशी मौजूद रहे।
गीत में पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार-कमल किशोर दुबे भोपाल को 11000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार-चंचल कुमार तिवारी लखनऊ को 8100 रुपये
तृतीय पुरस्कार-आराधना शुक्ला कानपुर को 5100 रुपये (अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं)
सांत्वना पुरस्कार
मनोज कुमार गुप्ता कानपुर
शीतल वाजपेयी कानपुर
तन्मय पांडेय महोबा
गजल में पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार-आजाद कानपुरी कानपुर को 11000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार-मनीष मीत कानपुर को 8100 रुपये
तृतीय पुरस्कार-शाहिद महक आगरा को 5100 रुपये
सांत्वना पुरस्कार
अनीता मौर्या कानपुर
सतीश सिंह रायबरेली
मुरली परिहार कानपुर