फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः आतंकवाद पर मुख्यमंत्री योगी का हमला, किसानों-व्यापारियों से कर गए ये वादे

Sun, 21 Apr 2019 04:31 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
यूपी के हरदोई लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और कार्यों का बखान किया। मुख्यमंत्री के निशाने पर सपा-बसपा और कांग्रेस रही। उन्होंने आतंकवाद और पाकिस्तान पर भी हमला बोला।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हर छोटे व्यापारी को हम पेंशन देंगे, 60 की उम्र के बाद हर लघु और सीमांत किसान को पेंशन देने का काम भारतीय जनता पार्टी करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले आतंकवादी देश में घुसकर सैकड़ों लोगों को मार डालते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

आतंकवादियों का शरण देने वालों पर मुख्यमंत्री का हमला

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के अंदर घुसता था भारत के सैनिकों के सिर काटकर लेकर चला जाता था। लेकिन आज देश के सैनिक आतंकवादियों को शरण देने वालों के घर में घुसकर आतंकवाद की कमर तोड़ रहे हैं। ये नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति की वजह से हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कार्य सपा-बसपा के शासनकाल में नामुमकिन थे वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करके दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें