फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कटरी का जैसरमऊ वेटलैंड बनेगा जिले की नई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिल्हौर की गंगा कटरी में स्थित जैसरमऊ वेटलैंड को अब जिले की नई पहचान मिलेगी। प्रदेश सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट, वन वेटलैंड योजना के तहत इसे विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके का निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं के विकास के निर्देश दिए।
विज्ञापन

करीब छह हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला यह आर्द्रभूमि गंगा की बाढ़ से भरता है। 2022 में अधिसूचना के बाद सुधार कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अब इसे व्यवस्थित रूप से विकसित करने की तैयारी है। जिलाधिकारी और जिला वन अधिकारी दिव्या ने ड्रोन मैपिंग के निर्देश दिए ताकि सीमांकन स्पष्ट हो और अतिक्रमण रोका जा सके। क्रिटिकल गैप फंड से बर्ड टॉवर, वॉच टॉवर और पाथ-वे बनाए जाएंगे, जिससे यह बर्ड वॉचिंग और नेचर ट्रेल के रूप में विकसित होगा।

वेटलैंड ऐसे क्षेत्र हैं जहां जमीन लंबे समय तक जलमग्न रहती है या नमी बनी रहती है। ये प्राकृतिक फिल्टर का काम करते हैं, जल को शुद्ध करते हैं, भूजल को रिचार्ज करते हैं और बाढ़ के पानी को रोकते हैं। जैसरमऊ वेटलैंड अनेक पक्षी प्रजातियों जैसे लिटिल कॉर्मोरेंट, भारतीय मोर, ब्रॉन्ज-विंग्ड जैकाना, यूरेशियन मूरहेन, पर्पल हेरॉन, ग्रेट एगरेट और ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट (हिमंतोपस) का घर है। यहां नीलगाय, गोल्डन सियार जैसे वन्यजीव और पीकॉक पैंसी व प्लेन टाइगर जैसी तितलियां भी पाई जाती हैं। इसका विकास प्रकृति प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें