फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: काठगोदाम गरीब रथ दो मार्च तक निरस्त, कानपुर शताब्दी सप्ताह में तीन दिन चलेगी

Sun, 29 Nov 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 42 ट्रेनें रद्द कीं। कई ट्रेनों के फेरे घटा दिए। ब्रह्मावर्त और बालामऊ अप-डाउन मेमू सहित चार ट्रेनें 28 फरवरी तक नहीं चलेंगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ने लगा है। इस पर रेलवे प्रशासन ने 42 ट्रेनें रद कर दी हैं। इसमें 12209/12210 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीब रथ दो मार्च तक निरस्त रहेगी। इसके साथ ही ब्रह्मावर्त और बालामऊ अप-डाउन मेमू सहित चार ट्रेनें 28 फरवरी तक नहीं चलेंगी। कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 12033-12034 कानपुर शताब्दी अब रोजाना नहीं चलेगी। यह ट्रेन अब सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही चलेगी। इसके साथ ही कई ट्रेनों के फेरे भी घटा दिए हैं।
विज्ञापन


यह ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त
22857/22858 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस साप्ताहिक 7 दिसंबर से 23 फरवरी तक।
12595/12596 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक।

इन दिनों में नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
15025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस दिसंबर में 15, 22, 29 एवं जनवरी में 05, 12, 19 एवं 26 तथा फरवरी में 02 एवं 09 को निरस्त रहेगी।
15026 आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस दिसंबर में 18 व 25, जनवरी में 1, 8, 15, 22 और 29, फरवरी में 5 और 12 को निरस्त रहेगी।
12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस दिसंबर में 16, 20, 23, 27, 30 और जनवरी में 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 तथा फरवरी में 03, 07, 10 एवं 14 को निरस्त रहेगी।
12572 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस दिसंबर में 17, 21, 24, 28, 31 जनवरी में 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 तथा फरवरी में 01, 04, 08, 11 एवं 15 को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें