दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस में बुधवार रात टूंडला स्टेशन के पास कश्मीरी सेब की पेटियां लूटने की कोशिश की गई। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन रोककर तलाशी ली गई। बरामद सेब की पेटियों को कानपुर आरपीएफ ने सुपुर्दगी में ले लिया है।
भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस रात आठ बजे टूंडला के आउटर पर पहुंची तो पहले से ही ट्रेन में सवार बदमाश पार्सल यान में पहुंच गए। चोरों ने पार्सल यान की सील तोड़ते हुए आधा दर्जन पार्सल की पेटियां ट्रेन से नीचे गिरा दीं। ट्रेन से सामान गिरता देख रेलगार्ड ने तत्काल ब्रेक लगाते हुए ट्रेन को रोक दिया और कंट्रोल रूम को जानकारी दी। ट्रेन के गार्ड ने फेंकी गईं पेटियों को ट्रेन में वापस रख लिया।