फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम अस्पताल में मार्च से ब्लड बैंक

Sat, 13 Feb 2016 02:21 AM IST
सुरजीत तिवारी /कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब कांशीराम अस्पताल में भर्ती मरीजों को ब्लड की जरूरत पर भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में 50 यूनिट का ब्लड बैंक मार्च तक खुल जाएगा। ब्लड बैंक के संचालन के लिए सीएमओ कार्यालय से प्रशिक्षित तीन कर्मचारियों का स्टाफ भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कांशीराम अस्पताल में सड़क हादसों के घायलों या प्रसव को भर्ती महिलाओं को अचानक खून की जरूरत पड़ने पर उनके तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ती है। आसपास कोई ब्लडबैंक न होने से लोग उर्सला अथवा मेडिकल कॉलेज की ओर भागते हैं, या फिर बाजार से महंगे दामों से खून खरीदना पड़ता है।

वहीं, कुछ मरीजों के इलाज में अस्पताल में खून का इंतजाम न होने पर चिकित्सक उर्सला या हैलट रेफर कर देते हैं। ब्लड बैंक की जरूरत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इसका प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


संचालन को मिले प्रशिक्षित कर्मचारी
कांशीराम में 50 यूनिट ब्लडबैंक के रखरखाव और संचालन के लिए दो लैब टेक्नीशियन और एक लैब अटेंडेंट मिल गए हैं। सीएमओ कार्यालय से मिले सभी कर्मचारी संविदा पर नियुक्त हुए हैं। ब्लड बैंक ने शुरू होने तक स्टाफ को अन्य कार्य में लगाया गया है।

60 बेड का है हॉस्पिटल
हॉस्पिटल में 60 बेड हैं। इसमें 22 जननी सुरक्षा योजना (प्रसव के लिए) के अलावा अन्य वार्डों में 32 मरीजों को भर्ती करने के बंदोबस्त हैं। इसके अलावा 6 बेड इमरजेंसी विभाग के हैं। इसमें भर्ती मरीजों को अचानक पड़ी खून की जरूरत पूरी नहीं हो पाती है।

साउथ में बनेगा 100 बेड का अस्पताल
कानपुर साउथ। किदवईनगर में सालों से बंद पड़े टीबी अस्पताल को सभी चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा और 100 बेड का बनाया जाएगा। यह कहना है  किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अजय कपूर का।

शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर उन्होंने बताया कि राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने उनके क्षेत्र मेें विकास कराने के लिए एक करोड़ रुपये देने का वादा किया है। इसमें 50 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र प्राप्त हो चुका है।

विधान परिषद सदस्य नसीब पठान ने भी 20 लाख रुपये देने को कहा है और 10 लाख का स्वीकृति पत्र प्राप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि सीएमओ के माध्यम से दक्षिण क्षेत्र में सभी चिकित्सा सुविधाओं से लैस एक अस्पताल का प्रोजेक्ट शासन को भेजा है।

प्रयास है कि किदवईनगर स्थित श्रम विभाग का सालों से बंद पड़ा टीबी अस्पताल चिकित्सा विभाग को हस्तांतरित कर इसे अपग्रेड किया जाए। इससे साउथ के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी ओर से दादानगर में दूसरे पुल के निर्माण के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।

रेलवे की एनओसी के लिए पत्र भेजा जा चुका है। इसका जवाब मिलते ही शिलान्यास का कार्यक्रम तय होगा। इतना ही नहीं गोविंदपुरी पुल मई में ही जनता के वाले करने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें