फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में आज भिड़ेंगी काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क में शुक्रवार से यूपी टी-20 लीग के चौथे चरण के बाकी के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। पहले दिन गत वर्ष की चैंपियन काशी रुद्रास का सामना नोएडा सुपर किंग्स से होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की राह आसान करेगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दर्शकों की एंट्री पांच बजे से होगी।
लखनऊ में पहले चरण के 22 मुकाबले पूरे होने के बाद मेरठ मावरिक्स लगातार सात मैच जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंच गई है। बाकी की टीमों को जगह बनाने के लिए जोरदार संघर्ष करना होगा। काशी रुद्रास आठ मैच में तीन जीत से छह अंक लेकर पांचवें स्थान पर है, जबकि नोएडा सुपर किंग्स सात मुकाबलों में चार जीत के साथ आठ अंक जुटाकर तीसरे नंबर पर है। काशी रुद्रास के लिए सत्र का सफर अब तक अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। कानपुर में दस दिन के शिविर के बाद टीम ने लखनऊ में मुकाबले खेले, लेकिन आठ मैचों में उसे केवल तीन में जीत मिलीं। साहब युवराज सिंह ने बल्ले और अटल बिहारी राय ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। नोएडा सुपर किंग्स की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी नजर आई है। गेंदबाज नमन तिवारी ने अपने प्रदर्शन से विरोधी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है।
विज्ञापन


बल्लेबाजों के लिए तैयार हुई पिच
लीग के शेष 12 मुकाबलों के लिए पांच, छह और सात नंबर की काली मिट्टी वाली पिचें तैयार की गई हैं। पिच क्यूरेटर भूपेंद्र के मुताबिक तीनों पिचों को बल्लेबाजी के लिए ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उनका कहना है कि मैदान पर दर्शकों को भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा। मौजूदा मौसम और पिच के मिजाज को देखते हुए लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को कुछ फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन


बारिश से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम
शुक्रवार के मुकाबले पर भी मौसम की नजर रहेगी। गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद मैदान में जल निकासी व्यवस्था का ट्रायल किया गया। यूपीसीए ने ग्रीनपार्क में आठ मड पंप लगाए हैं, जिससे बारिश के बाद पानी तेजी से बाहर निकाला जा सके। यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने दावा किया कि भारी बारिश के बावजूद मैदान को करीब 45 मिनट में दोबारा मैच के लिए तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें