सीटें बचीं कम, किराया हुआ महंगा
कानपुर से इंदौर के लिए इस ट्रेन में अब सीटें बुक कराने पर फ्लेक्सी किराया 1819 रुपये देना होगा। 70 फीसदी तक जब सीटें नहीं भरी थीं, तब इसका किराया 1566 रुपये था। जबकि कानपुर से उज्जैन का फ्लेक्सी किराया 1617 रुपये हो गया है। सामान्य किराया 1381 रुपये है। अब इस ट्रेन में 20 फरवरी से 10 मार्च के बीच 150 से 200 तक सीटें बची हैं। अब तक करीब साढ़े छह सौ सीटें भर चुकी हैं।
‘ट्रेन के पहले कॉमर्शियल रन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिस तरह से तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को पहले दिन उपहार बांटे गए थे। इस बार भी काशी महाकाल एक्सप्रेस के यात्रियों को गिफ्ट दिए जाएंगे।’
अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी