फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जहरीला बिस्किट खाने से तीन भाइयों की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती

Wed, 19 Feb 2020 05:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
तीनों किशोर अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में बुधवार को बाग में मवेशी बांधने गए तीन भाइयों को मोहल्ले के ही एक युवक ने जहरीला बिस्किट खिला दिया। इससे किशोर बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेहोश किशोरों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पिता ने युवक के खिलाफ किशोरों को जहरीला बिस्किट खिलाने के मामले में तहरीर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से छानबीन कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी धर्मपाल के पुत्र रजनेश (16), अमित (15), सुमित (13) बुधवार दोपहर को मवेशी बांधने के लिए बाग में गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

तीनों भाइयों को मोहल्ले के एक युवक ने जहरीला बिस्किट खिला दिया। इससे तीनों बिस्किट खाते ही बेहोश हो गए। किशोरों के बेहोश होने की जनाकरी मिलते ही धर्मपाल मौके पर पहुंचे।

पिता धर्मपाल ने अपने तीनों पुत्रों को सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ देर बाद किशोरों की बेहोशी दूर हो गई। किशोरों ने बताया कि मोहल्ले के युवक ने जहरीला बिस्किट खिला दिया था। इससे वह बेहोश हो गए।

इस पर धर्मपाल ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि जहरीला बिस्किट खिलाने के मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें