कारगिल युद्ध के दौरान मिला पदक दिखाते कामता प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
20 वर्ष पूर्व पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने वाले राठ क्षेत्र के जखेड़ी गांव निवासी कामता प्रसाद रिटायरमेंट के बाद युवाओं में शारीरिक दक्षता बढ़ाने के लिए जागरूकता फैला रहे हैं। वे अब सरीला में बिजली विभाग में एसएचओ के पद पर हैं। युवा मिलते हैं तो अच्छा और बहादुर नागरिक बनने की सीख देते हैं।
जरूरतमंद की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं। कामता प्रसाद ने आंखों देखी घटना बताई कि सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी कारगिल पहुंचे थे। जैसे ही पीएम हेलीकाप्टर से उतरे, कुछ ही दूरी पर पाकिस्तानी गोला आ गिरा।