फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli Baba: पुलिस भी है बाबा की भक्त, आशीर्वाद लेने आते हैं आईपीएस अधिकारी, संतोष भदौरिया ने की थी दो शादी

Thu, 23 Mar 2023 12:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

बीते 28 जनवरी को बिधनू थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर सुंदरकांड के बाद रात्रि में पुलिस द्वारा भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें करौली बाबा बिधनू थाने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में पूर्व में कानपुर दक्षिण में तैनात एक आईपीएस अधिकारी भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी के साथ थाना पुलिस भी बाबा के चरणों का आशीर्वाद लेती नजर आई थी। 
विज्ञापन
करौली बाबा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मारपीट के आरोपी करौली बाबा डॉ. संतोष भदौरिया ने एक मामला दबाने के लिए पुलिस की मदद की थी। कानपुर के बिधनू में 24 अक्तूबर 2022 को दीपावली के दिन पुलिस अभिरक्षा में रमईपुर निवासी राजेन्द्र कठेरिया नाम के युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाकर हंगामा काटा था। 
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस से पीड़ित परिवार का सात लाख रुपये में समझौता हुआ था। जिसमें पुलिस ने दो लाख रुपये खुद से और पांच लाख रुपये करौली सरकार से दिलवाए थे। जिसके बाद मामला शांत हो गया था।

क्षेत्रीय पुलिस भी बाबा की भक्त है
बीते 28 जनवरी को बिधनू थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर सुंदरकांड के बाद रात्रि में पुलिस द्वारा भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें करौली बाबा बिधनू थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में पूर्व में कानपुर दक्षिण में तैनात एक आईपीएस अधिकारी भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी के साथ थाना पुलिस भी बाबा के चरणों का आशीर्वाद लेती नजर आई थी। इससे संबंधित फोटो वायरल भी हुई थी।

बाबा के प्रसाद के आगे नतमस्तक है बिधनू पुलिस
बाबा के निजी गार्डों द्वारा आए दिन इलाके में विवाद किया जाता है। पीड़ित तहरीर लेकर चौकी और थाने पहुंचते थे, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी कार्रवाई के बजाय समझौता करवा देते थे। इलाकाई लोगों का कहना है कि बाबा द्वारा हर माह समय से रुपयों का ‘प्रसाद’ पहुंचाया जाता है। यही कारण है कि पुलिस आश्रम से संबंधित किसी शिकायत को तरजीह नहीं देती है।


यह भी पढ़ें: करौली बाबा का खेल : झाड़-फूंक का आडंबर, सोशल मीडिया हैंडलर्स के हथकंडे, लोग ऐसे बनते थे शिकार

संतोष ने की थी दो शादियां
संतोष भदौरिया उर्फ करौली बाबा ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। दूसरी पत्नी ममता तिवारी से दो बच्चे लव और कुश हैं। दो बेटे वर्तमान में शहर से बाहर हैं। सूत्रों के अनुसार संतोष भदौरिया ने कुछ साल पहले दूसरी पत्नी के कल्याणपुर स्थित प्लॉट को बेच दिया था।

बाबा के बर्ताव से तंग आकर कइयों ने छोड़ी थी नौकरी
रातपुरगांव निवासी जनक सिंह और सुरजीत सिंह करौली बाबा आश्रम में गार्ड की नौकरी करते थे। जनक ने बताया कि दो माह पहले दोनों सनिगवां के बघारा में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां बाबा के निजी गार्डों संतोष सिंह और अवधेश सिंह के साथ उनका विवाद हो गया था।
विज्ञापन

जिसपर निजी गार्डों ने धमकी दी कि बाबा यहां मौजूद हैं। यहां से चले जाओ वरना गोली मार दूंगा। मामले में दोनों गार्डों ने डीसीपी साउथ और थाने में तहरीर दी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें