जिसपर कुछ ग्रामीणों ने टीन और टट्टर डालकर चाय , पान मसाला, जैसी दुकानें खोल लीं थीं। बाबा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से सेटिंग कर आवंटित जमीन पर बुलडोजर चलवाकर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।
यह भी पढ़ें: करौली बाबा का खेल : झाड़-फूंक का आडंबर, सोशल मीडिया हैंडलर्स के हथकंडे, लोग ऐसे बनते थे शिकार
एक पीड़ित बोला, बाबा के चक्कर में पत्नी ने छोड़ा
इटावा के भरतना निवासी मेडिकल स्टोर संचालक सौरभ पोरवाल ने बाबा पर गंभीर आरोप लगाया है। सौरभ ने बताया कि अगस्त 2022 में आगरा निवासी उनकी सास बाबा के संपर्क में आईं थीं। जिसके बाद बाबा ने उन्हें शराब छुड़वाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद उनकी पत्नी स्वीटी ने भी बाबा की बातों में फंसकर करीब 90 हजार रुपये हवन, मारण व मिलान, रजिस्ट्रेशन के नाम पर जमा कर दिए थे।
इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इस बात को लेकर जब उनकी पत्नी से विवाद हुआ तो वह घर छोड़कर मायके चली गई। वह बोले कि बाबा ने पूरी जिंदगी तबाह कर दी है।
यह भी पढ़ें: करौली बाबा का भौकाल: 20 हथियारों से लैस गैंग के साथ चलता है बाबा, तीन साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य