आश्रम में खाने पीने की चीजों से लेकर साज सज्जा की वस्तुएं भी बेची जा रहीं हैं। आश्रम में 1800 रुपये प्रति लीटर में देसी गाय का घी बेच जा रहा था। सूत्रों के अनुसार बाबा के आश्रम या आसपास कहीं भी कोई गोशाला नहीं है, जहां से इतना दूध आता हो।
इसके अलावा ऑर्डर देने पर बंसी गेहूं का आटा 275 रुपये में पांच किलो, मल्टी ग्रेन आटा 400 रुपये में पांच किलो, 230 रुपये में आधा लीटर गुलाब जल, 150 रुपये में उपटन फेसपैक और 225 रुपये में आलू फेस पैक आदि भी आश्रम से बेचा जाता है। हालांकि, इतना सारा उत्पाद किस फैक्टरी से आता है, यह कोई नहीं जानता।
यह भी पढ़ें: Karauli Baba: करीबी का कत्ल और बैंक फ्रॉड...अपराध की दुनिया से पुराना नाता, कैसे नेता से करौली बाबा बना संतोष?
भक्तों ने डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए लिखे पत्र
नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ और करौली सरकार का विवाद टीवी चैनलों तक पहुंच गया। हाल ही में एक न्यूज चैनल में बाबा और डॉ. सिद्धार्थ के बीच डिबेट कराई गई, जिसमें दोनों ने एक दूसरे को खूब भला बुरा कहा। शुक्रवार को बाबा के सैकड़ों भक्तों ने बिधनू थाने से लेकर राष्ट्रपति को प्रार्थनापत्र लिखकर डॉक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भक्तों ने बताया कि चैनल में डिबेट के दौरान डॉक्टर सिद्धार्थ ने बाबा को उपशब्दों का प्रयोग किया था, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Karauli Baba: पुलिस भी है बाबा की भक्त, आशीर्वाद लेने आते हैं आईपीएस अधिकारी, संतोष भदौरिया ने की थी दो शादी