फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करन और सार्थक को गोल्ड मेडल

Mon, 08 Jun 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट करन सिंह को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है। करन आईआईटी के टॉपर हैं, जिनका क्युमलेटिव परफारमेंस इंडेक्स (सीपीआई) 10 है। सार्थक चंद्रा को डायरेक्टर गोल्ड मेडल मिला है।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित आईआईटी कानपुर के 48 वें दीक्षांत समारोह में महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पवन गोयनका और अंतरराष्ट्रीय चेस खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी गई। आनंद आईआईटी नहीं पहुंच सके। समारोह में डिग्री और मेडल पाकर आईआईटियंस खुशी से उछल पड़े।

सभी ने हवा में टोपी उछाली और हिप-हिप हुर्रे कर जश्न मनाया। ऑडिटोरियम ग्राउंड में एकत्रित होकर ग्रुप फोटोग्राफ कराए। दीक्षांत समारोह का उद्घाटन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के प्रेसीडेंट प्रो. टीसी चुआन और भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के प्रबंध निदेशक बी. प्रसादा राव ने किया।
विज्ञापन


बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन प्रो. एम आनंद कृष्णन ने समारोह की औपचारिक शुरुआत की और निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने संस्थान की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इससे पहले पीएचडी, एमबीए, एमएससी टू ईयर और फाइव ईयर, बीटेक -एमटेक डुअल डिग्री प्रोग्राम, एमटेक, एमडैस और बीटेक के ९७६ स्टूडेंट को डिग्री दी गई। निदेशक ने हर स्टूडेंट को मंच पर बुलाया और डिग्री देकर उन्हें बधाई दी।

यह पहला मौका है, जब अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएशन की लगभग 160 लड़कियों को डिग्री दी गई है। पोस्ट ग्रेजुएशन की 86 लड़कियों को डिग्री मिली है। आईआईटी के सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट करन सिंह का नाम जैसे ही बुलाया गया, वैसे ही ऑडिटोरियम हाल तालियों की आवाज से गूंज उठा।

आल राउंड परफारमेंस के लिए बीटेक - एमटेक डुअल डिग्री प्रोग्राम (फिजिक्स) के प्रतीक प्रद्योत रथ को रतन स्वरूप पुरस्कार दिया गया है। बेस्ट एमटेक थीसिस के लिए एयरो स्पेस इंजीनियरिंग के अब्दुल सैय्यद खान को कैडेंस गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है। समारोह के बाद स्टूडेंट खुशी से उछल पड़े। माता-पिता के साथ डिग्री लेने आए स्टूडेंट मंच पर गए और ग्रुप फोटोग्राफ कराए।

निदेशक ने कहा कि बीटेक के 16 स्टूडेंट की सीपीआई 9.5 है। पोस्ट ग्रेजुएशन के 13 स्टूडेंट को बेस्ट पेपर और पोस्टर अवार्ड मिल चुका है। आईआईटी से बेस्ट ब्रेन निकला है। इसका सही और अच्छे से इस्तेमाल होना चाहिए। इस मौके पर प्रो. एके चतुर्वेदी, प्रो. मणींद्र अग्रवाल, प्रो. नीरज मिश्रा, डिप्टी रजिस्ट्रार सीपी सिंह और रवि शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें