फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कपिल पांडे्य बोले- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इक्कीस साबित होंगे कुलदीप, अटैकिंग गेंदबाजी को दिखेगा जलवा

Sun, 19 Nov 2023 09:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने कहा कि लगातार दूसरी बार बेटे को विश्वकप में खेलते देखना बेहद अच्छा लग रहा है। ईश्वर से यदि प्रार्थना है कि बेटा फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम को विश्वकप दिलाए और देश को जश्न मनाने का मौका दे।
विज्ञापन
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम में भले ही तेज गेंदबाजी का विश्वकप में बोलबाल रहा हो, लेकिन स्पिनर भी किसी से कम नहीं। इस फाइनल मैच में चाइनामैन गेंदबाज के नाम से प्रसिद्ध कुलदीप यादव का जलवा देखने को मिलेगा। वैसे भी कुलदीप यादव का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है।

विज्ञापन

अपने वनडे और टेस्ट के पहले ही मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के विकेट चटकाए हैं। ये बातें शनिवार को बातचीत के दौरान कुलदीप यादव के कोच कपिल पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्वकप में अभी तक कुलदीप ने अपनी शानदार गेंदबाजी से 15 विकेट अपने नाम किए हैं।
जबकि वर्ष 2019 में हुए विश्वकप में कुलदीप ने सात मैचों में छह विकेट चटकाए थे। इस बार विश्वकप में ही हुए मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का विकेट चटकाया था। उन्होंने कहा कि कुलदीप को फाइनल में डिफेंस गेंदबाजी न करके अटैक गेंदबाजी पर ध्यान देना चाहिए। ताकि ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में आउट कर सके और विश्वकप भारत अपने नाम कर सकें।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेटा टीम इंडिया को दिलाएगा जीत
कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने कहा कि लगातार दूसरी बार बेटे को विश्वकप में खेलते देखना बेहद अच्छा लग रहा है। ईश्वर से यदि प्रार्थना है कि बेटा फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम को विश्वकप दिलाए और देश को जश्न मनाने का मौका दे। उन्होंने बताया कि कुलदीप की मां लगातार उसके लिए पूजा भी कर रहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें