फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanya Sumangala Yojana: बेटियों को लाभ दिलाने के लिए ब्लॉकवार लगेंगे कैंप, बीडीओ बने ब्लॉक वार नोडल अधिकारी

Thu, 13 Oct 2022 06:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

योगी सरकार ने साल 2019 में कन्या सुमंगला योजना की शुरूआत की थी। इसके तहत लाभार्थी कन्या को पंद्रह साल की उम्र तक पंद्रह हजार रुपये मिलने हैं। यह राशि छह चरणों में मिलेगी।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को आच्छादित करने के उद्देश्य से ब्लॉकवार कैंप लगाकर लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देते हुए योजना से जोड़ा जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में एक है।

विज्ञापन

शासन ने इसके लिए 17 हजार लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिए है। डीएम के निर्देश पर ब्लॉकवार विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैपों के लिए संबंधित बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि डकोर ब्लॉक में 20 अक्तूबर, जालौन में 31 अक्तूबर, कदौरा में तीन नवंबर, महेबा में 10 नवंबर, कोंच में 14 नवंबर, नदीगांव में 17 नवंबर को कैंप लगेगा।

वहीं, माधौगढ़ में 21 नवंबर, कुठौंद में 25 नवंबर और रामपुरा ब्लाक में 29 नवंबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में निर्धारित लक्ष्य 17 हजार के सापेक्ष अभी लगभग नौ हजार लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। सीडीओ डॉ एके श्रीवास्तव ने भी अपने स्तर से तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वह सभी ग्राम पंचायतों में इसका प्रचार प्रसार करवाएं।

इस तरह छह चरणों में मिलती है 15 हजार की धनराशि
कन्या सुमंगला योजना में दंपती की दो कन्या संतानों तक उन्हें छह चरणों में किश्तों के रुप में उनके खाते में 15 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। जो कन्या के जन्म से लेकर पढ़ाई तक विभिन्न प्रकार से काम आती है। पहली बार बालिका के जन्म के समय दो हजार रुपये, दूसरी बार बालिका के एक साल का होने और संपूर्ण टीकाकरण पर एक हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

वहीं, तीसरी बार बालिका के कक्षा एक में नामांकन कराने पर दो हजार रुपये, चौथी बार बालिका के कक्षा पांच में नामांकन कराने पर दो हजार रुपये, पांचवी बार बालिका के कक्षा नौ में नामांकन कराने पर तीन हजार रुपये और छठवी बालिका के हाईस्कूल के बाद दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नामांकन कराने या बालिका के बारहवीं उत्तीर्ण होने के बाद स्नातक प्रथम वर्ष में नामांकन कराने पर पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें