हादसा देख बस में मौजूद छात्रों और स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्कूल स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मौत की सूचना से मां नसीमा समेत परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मासूम पर रहम न आया...
बेटी की मौत से मां नसीमा बदहवास हो गई। उन्हें लोग ढांढस बंधाते रहे। वह सभी से पूछती रहीं कि ‘ऊपर वाले ने उनकी फूल की बच्ची को क्यों छीन लिया...क्या उसे मासूम पर भी जरा सा रहम नहीं आया...’। उनकी बातें सुनकर हर किसी की आंख नम हो गई।