कानपुर। आईआईटी खड़गपुर के नवाचार उत्सव में शहर के स्टार्टअप भारतटेक को बड़ी सफलता मिली है। भारतटेक के उत्पाद रेकैग को उत्सव के फाइनल में शामिल किया गया है।
स्टार्टअप संस्थापक व सीईओ तुषार त्रिवेदी ने बताया कि आईआईटी खड़गपुर के ई-सेल की ओर से हर साल वैश्विक बिजनेस माॅडल मूल्यांकन कार्यक्रम एंप्रेसारियो का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष के आयोजन में 2,000 से अधिक स्टार्टअप ने आवेदन किया था।
इसमें से केवल 200 सेमीफाइनल तक पहुंचे, जिससे केवल 22 फाइनल के लिए चुने गए हैं। अंतिम 22 में भारतटेक का उत्पाद रेकैग भी शामिल है। उन्होंने बताया कि एआई का काम काफी बढ़ गया है।
इसका डाटा बेस सुरक्षित रखने के लिए अधिक स्टोरेज की जरूरत पड़ती है। इसके लिए स्टार्टअप रेकैग शुरू किया गया है। इस सफलता में हमारी टीम के सह-सीटीओ रानित बैग, अनुभा यादव, गौरव हुडा, विशाल यादव का योगदान अहम है।