टिनशेड के एक कमरे में रहते थे कार्तिकेय
आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण वह स्टेडियम में टिनशेड के एक कमरे में रहते थे। तीन साल बाद भी दिल्ली रणजी टीम में मौका न मिलने पर कार्तिकेय मध्य प्रदेश चले गए। यहां पर उनका चयन रणजी टीम में हुआ। कुमार कार्तिकेय मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।
बीते साल ऑक्शन में नहीं मिला था कोई खरीदार
भाई कुमार विनायक सिंह ने बताया कि कुमार कार्तिकेय की गेंदबाजी की तारीफ सचिन तेंदुलकर तक कर चुके हैं। हालांकि कार्तिकेय को आईपीएल 2021 के ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला था। लेकिन इस बार किस्मत पलटी तो मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा।
चार मैचों में ले चुके हैं पांच विकेट
अब तक वह चार मैचों में पांच विकेट अपने नाम कर चुके हैं। कानपुरवासी उनकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि कानपुर शहर के कुलदीप यादव, अंकित राजपूत, उपेंद्र यादव के बाद वह चौथे खिलाड़ी हैं, जो कानपुर से आईपीएल तक पहुंचे हैं।