पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश फैजल
- फोटो : amar ujala
स्वरूपनगर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
गोली उसकी गर्दन में फंस गई और वह गिरकर बेहोश हो गया था। दोनों दोस्त उसे पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। मंगलवार को उसकी ओर से स्वरूप नगर थाने में जेल में बंद शाहिद पिच्चा, उसकी मां, बहनोई जीशान, सनी मौरंग, बिल्डर फिरोज भइया, युसूफ चटनी और तीन अज्ञात पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे दोनों
बुधवार रात मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि सबलू को गोली मारने के आरोपी शाहिद पिच्चा का बहनोई जीशान और उसका भाई फैजल गोविंदपुरी स्टेशन जाने के लिए पुल के नीचे झाड़ियों व ट्रैक के पास छिपे हैं। दोनों शहर से बाहर जाने के लिए ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस पर सर्विलांस और सेंट्रल जोन के एसीपी स्वरूप नगर इंद्रप्रकाश सिंह के साथ फजलगंज, काकादेव और स्वरूप नगर थानों का फोर्स पहुंच गया।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
पैर में गोली लगी और दोनों गिर पड़े
घेराबंदी करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में जीशान और फैजल के दाएं पैर में गोली लगी और दोनों गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शाहिद के बहनोई जीशान और उसके भाई फैजल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम था। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।