फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: यूट्यूबर ने रस्सी से फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Apr 2025 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यूट्यूबर ने मौत को गले लगा लिया। घटना बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के ढकनापुरवा कच्ची बस्ती की है। 
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबूपुरवा क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक यूट्यूबर ने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे रील बनाने का शौक था। सोमवार सुबह जब वह कमरे से नहीं निकला तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर यूट्यूबर का शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन


ढकनापुरवा कच्ची बस्ती टीपी नगर निवासी विजय छोटा बेटा रोहन (28) इंस्टाग्राम में रील बनाने बनाता था। उसको डांस का भी शौक था। उसने कई कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी थी। वह सुबह देर से उठता था। सोमवार दोपहर 12 बजे तक जब नहीं उठा तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। कॉल करने पर भी मोबाइल नहीं उठाया। पुलिस को सूचना की गई। बाबूपुरवा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। जहां उसका शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। मृतक के चाचा अजय ने बताया कि क्षेत्र एक युवक ने उनकी तीन गाड़ियां जला दी थीं।
विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। इस बात को लेकर वह खुन्नस मान रहा था। उसने घरवालों को देख लेने की धमकी भी दी थी। घटना के पीछे उसी का हाथ होने का शक है। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें