फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नदी में मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप, पिता बोले- बेटा अच्छा तैराक था तो डूब कैसे गया

Sat, 27 Jun 2026 11:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

 Kanpur News: युवक बिठूर में दोस्तों संग नहाने गया था। पुलिस ने तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन
आकाश की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिठूर के कच्चे घाट पर दोस्तों संग गंगा नदी नहाने गया एक युवक संदिग्ध हालात में डूब गया। मृतक के पिता ने उसके दोस्तों पर बेटे की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शिवराजपुर के केवना गांव निवासी किसान वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि उनका इकलौता बेटा आकाश कश्यप (24) सरिया का जाल बांधने का काम करता था। परिवार में पत्नी मंजू और दो बेटी पलक और सलोनी हैं।
विज्ञापन


परिजन के अनुसार शुक्रवार दोपहर आकाश काम पर था। इसी दौरान उसके दोस्त अमरदीप, मोनू, सूरज निषाद और एक अन्य युवक ने फोन कर उसे गुरुदेव चौराहे पर बुलाया। वहां से सभी लोग बिठूर के कच्चेघाट पहुंचे और गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान आकाश के डूबने की सूचना मिली। पिता वीरेंद्र कश्यप का कहना है कि बेटा अच्छा तैराक था। वह बाढ़ के दिनों में भी तैरकर नदी पार कर जाता था। ऐसे में जलस्तर कम होने के बावजूद बेटे के डूब जाने पर सवार उठाया।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद में बेटे की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। घटना की सूचना पर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें