फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कारोबारी की नाबालिग बेटी से युवक ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों ठगे

Thu, 17 Nov 2022 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में नाबालिग से युवक ने दुष्कर्म किया। यही नहीं अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर लाखों की नकदी व जेवरात ठग लिए। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर काकादेव निवासी बड़े कारोबारी की नाबालिग बेटी से युवक ने दुष्कर्म किया। जिसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की और लाखों की नकदी व जेवरात ठग लिए। आखिर में पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू की तो मामला हाई-प्रोफाइल गिरोह का नाम सामने आया है। शहर के एक अधिकारी के घर पर तैनात कर्मचारी का बेटा हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। काकादेव थाने के  प्रभारी एसओ ने बताया कि पीड़िता एक बड़े कारोबारी की नाबालिग बेटी है।

युवकों का एक बड़ा गिरोह है। इन सभी ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से प्रोफाइल बनाई है। बड़े घरों की युवतियों को वह कथित प्रेम प्रसंग में फंसाते हैं। दुष्कर्म कर वीडियो बनाते हैं और फिर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू करते हैं। इसमें दिल्ली के भी युवक शामिल हैं, जल्द ही बड़ा खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें