फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पेड़ पर चढ़े युवक की एचटी लाइन से चिपक कर मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sun, 15 Mar 2026 11:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तारों में फंसा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर के दयानंद विहार में रविवार शाम सहजन की फली तोड़ने पेड़ पर 30 फीट ऊपर चढ़े युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। पुलिस और फायरब्रिगेड कर्मियों ने केस्को की हाईड्रोलिक क्रेन की मदद से शव नीचे उतारा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। दयानंद विहार फेस-वन दीक्षित चौराहे के पास सड़क किनारे लगे सहजन के पेड़ के ठीक बगल से 11 हजार हाइटेंशन लाइन गुजरी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे एक युवक पेड़ पर चढ़ गया। एचटी लाइन से छूते ही तेज आवाज के साथ करंट लगने से उसकी मौत हो गई। तारों में जले युवक के फंसे होने के कारण शव को नीचे उतारने में पुलिस और अग्निशमन कर्मियों को करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी भिजवाया गया है। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें