गिरोह में कई लोग शामिल
एसीपी साइबर क्राइम ब्रांच रंजीत कुमार ने बताया कि गिरोह में कई लोग शामिल हैं। पीड़िता को शहर के अलग-अलग होटलों में भेजा गया था। उसके पास इंस्टाग्राम से कॉल की जाती थी। आरोपी पीड़िता को साइबर अपराधी की तरह से डील कर रहे थे। उसको होटलों में भेजा जाता था जबकि ग्राहकों से रुपये ऑनलाइन मंगवाए जाते थे। पुलिस और साइबर क्राइम गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंच गई हैं। इसमें कुछ और युवतियों के शामिल होने की आशंका है। मामला संवेदनशील है इसलिए पुलिस काफी सतर्कता से कार्य कर रही है।
कई छात्रों के बैंक खाते मिले
पुलिस अधिकारियों की जांच में दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और आसपास के जिलों के रहने वाले छात्रों के बैंक खातों का पता चला है। इन खातों में रुपयों का लेनदेन हुआ है। उनसे बारी-बारी से पूछताछ की जाएगी। जेल गई श्रद्धा कटियार के मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली गई है। उसके पास आने वाली कॉल को ट्रेस किया जा रहा है।
कल्याणपुर की युवती से ठगी और उससे देह व्यापार कराने के मामले में आरोपियों के तार कई जिलों तक फैले हुए हैं। दिल्ली, नोएडा समेत अन्य जिलों के कई बैंक खाते, सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी हुई है। गिरोह के चंगुल में और पीड़ितों के फंसे होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। -एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम