फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बहन से बात करने पर टोकना पड़ा भारी, मिर्च झोंककर किसान की हत्या, ईंट से कूंचकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 04:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया में बहन से प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर फौजी ने किसान की आंखों में मिर्च झोंककर ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। आरोपी को हाईवे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली के गांव अमावता में हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसे लोग हादसा समझ रहे थे, वह असल में एक फौजी की सनकी प्रतिशोध की कहानी निकली। पुलिस ने किसान की हत्या के आरोपी भानू उर्फ दरपत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो भारतीय सेना में तैनात है। पुलिस ने वारदात के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग और रंजिश बताई।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी दोस्ती किसान की बहन से थी। किसान को इसकी भनक लगी, तो उसने इसका विरोध किया। साथ ही बहन को डांटा और उसका मोबाइल तक छीन लिया। बस यही बात वर्दीवाले कातिल को चुभ गई और उसने किसान को रास्ते से हटाने का खौफनाक योजना तैयार की और उसकी हत्या कर दी। आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंका

किसान ने भागने का किया था प्रयास
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने सदर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि 14 फरवरी की रात को जब अर्जुन अपने खेत में फसल की रखवाली करने गया था।  तभी अंधेरे का फायदा उठाकर भानू वहां पहुंचा। आहट पाकर किसान जैसे ही उठा, आरोपी ने उसकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया। आंख से न दिखने पर किसान ने भागने का प्रयास किया।

चेहरा और सिर बुरी तरह कूंचा
इसी आरोपी भानू ने पास पड़ी ईंट से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। किसान के जमीन पर गिरते ही आरोपी ने उसी की टॉर्च से उसका चेहरा और सिर बुरी तरह कूंच दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कानपुर-इटावा हाईवे स्थित गांव प्रतापपुर पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट, खून से सनी टॉर्च और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए।

विज्ञापन

कातिल की चालाकी, रची झूठी कहानी
हत्या करने के बाद आरोपी ने शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया। उसने अर्जुन के ही फोन से उसके छोटे भाई को कॉल की और आवाज बदलकर कहा किसान को को किसी जंगली जानवर ने टक्कर मार दी है, वह मर गया है। गुमराह करने की इस कोशिश के बाद वह मोबाइल लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें