फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लिफ्ट देकर युवक को किया अगवा, चेन और नगदी लूटी, बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

Sun, 11 Aug 2024 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कैंसर पीड़ित बहन से कानपुर देहात से मिलने आए युवक को बाइक सवार ने लिफ्ट देकर अगवा कर लिया। पनकी की एक फैक्टरी में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। युवक से चेन और नगदी लूट ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा में अपनी बीमार बहन को देखने आए एक युवक को लिफ्ट देने के नाम पर बाइक सवार बदमाश पनकी में पांडु नदी किनारे एक फैक्टरी में ले गए। एक कमरे में बंधक बनाकर उसे बेरहमी से पीटा। पिटाई से उसके कान का पर्दा फट गया। गुप्तांग में भी चोट आई। इसके बाद नकदी, चेन व सोने की अंगूठी लूट ली। इसके बाद ऑनलाइन भी पांच हजार रुपये डलवा लिए। पीड़ित ने पनकी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कानपुर देहात के शट्टी बहेरापुर गांव निवासी सुदीप कटियार छह अगस्त को कैंसर पीड़ित बहन कुसुमा को देखने बर्रा आया था। सुदीप के मुताबिक देर रात करीब 12 बजे वह घर लौटने के लिए हाईवे किनारे स्थित बसंत पेट्रोप पंप के पास खड़ा था। तभी वहां पहुंचे लाल पल्सर सवार युवक ने भौंती बाईपास तक छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। युवक ने जरूरी काम निपटाने की बात कहकर इस्पातनगर में पांडु नदी किनारे स्थित फैक्टरी में ले गया। वहां पहले से मौजूद साथियों के साथ उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद बुरी तरह से पीटा और चेन, दो अंगूठियां व 15 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद उसे एलएमएल चौराहा के पास छोड़कर भाग निकले। संदीप ने शनिवार शाम पनकी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के संबंध में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पीड़ित ने बताया कि हाथ पैर जोड़ने पर वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटा। इस बीच उसने घटना की जानकारी मोबाइल फोन से बहनोई सुनील को दी। सुनील और सुदीप ने इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस संबंधित फैक्ट्री में पहुंची लेकिन पूछताछ कर लौट आई। सुदीप का आरोप है कि घटना के चार दिन तक टरकाने के बाद शनिवार को पुलिस ने समाधान दिवस पर उच्च अधिकारियों के पास जाने की बात कहने पर मुकदमा दर्ज किया।

 
विज्ञापन

रास्ते में एक और युवक को बाइक पर बैठाया
पीड़ित ने बताया कि बसंत पेट्रोल पंप से आगे बढ़ते ही कुछ दूर पर मौजूद एक और युवक को बाइक चलाने वाले ने बैठा लिया। सुदीप ने भाई संदीप द्वारा भैंसों के नीचे बिछाई जाने वाली मैट खरीदने की बात कही, तो युवकों ने इस्पात नगर स्थित एक फैक्ट्री से सस्ते दाम पर दिलाने को को कहा और इस्पात नगर की एक फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर बंधक बना लिया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद पांच अन्य लोगों ने उसके कपड़े उतार दिए और फोटो खींचकर लात घूंसों और लोहे की राॅड से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें