फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिपाही पर पत्नी ने लगाया गैर समुदाय की युवती से निकाह करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Aug 2024 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में सिपाही पर पत्नी ने गैर समुदाय की युवती से निकाह करने का आरोप लगाया है। महिला ने गर्भस्थ शिशु और उसे जान से मारने के प्रयास व मारपीट करने  की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस में सिपाही पद पर तैनात पति के खिलाफ महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने दूसरे समुदाय की महिला से निकाह कर लिया। आरोप है कि पिछले साल दूसरी पत्नी और उसके परिजनों ने मिलकर उसे व गर्भस्थ शिशु को जान से मारने का प्रयास किया। उच्चाधिकारियों से शिकायत पर पति ने मारपीट भी की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से मैनपुरी निवासिनी सुधा सिंह का विवाह 11 वर्ष पहले सिपाही रवींद्र कुमार सिंह से हुआ था। उनके दस माह का बेटा है। आरोप है कि पति ने कोई दायित्व नहीं निभाया। उसने रहन-सहन का तरीका बदल दिया। चमनगंज निवासी शुफिया परवीन उर्फ अकीरा व उसके परिजनों ने पति का ब्रेनवॉश कर उसके खिलाफ कर दिया। 30 अगस्त 2023 की रात रवींद्र घर पहुंचे। कुछ देर बाद ही शूफिया, उसका भाई इफ्तिखार, इसरार घर में घुस आए। उसे व पेट में पल रहे बच्चे को मारने का प्रयास किया। 27 अक्तूबर 2023 को पति ने फांसी लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

उस वक्त शुफिया, उसकी बहन शीबा परवीन, सोनी, आयशा, इफ्तिकार व इसरार, मां आलिया और आयशा का पति अफसान कॉल पर कनेक्ट थे। आठ नवंबर 2023 को पति ने कोतवाली में बाइक चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। 10 दिसंबर 2023 को फिर से पति ने आग लगाने की कोशिश की। पीड़िता ने एडीजी कानपुर जोन से शिकायत की तो पति ने धर्म परिवर्तन स्वीकार किया और बच्चे को काट देने की धमकी दी। आरोप है कि पति ने लगभग एक वर्ष से संबंध खत्म कर लिए हैं। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया पीड़िता की तहरीर पर पति व अन्य आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, गाली-गलौज, धमकी संबंधी धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें