फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मसाला थूकते समय दो मंजिल से गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

Sat, 07 Jun 2025 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सेन पश्चिम पारा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रात में मसाला थूकते समय संतुलन बिगड़ने से युवक दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। कांशीराम अस्पताल में उसने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के सतबरी रोड निवासी प्राइवेट कर्मी रामनरेश ने बताया कि परिवार में पत्नी बीना और दो बच्चे ऋषि मिश्रा उर्फ राज (21) व खुशी हैं। ऋषि इंटर पास करने के बाद किराना दुकान में काम करता था। रामनरेश के अनुसार, शुक्रवार को बिजली न आने पर बेटा दूसरी मंजिल पर सोने गया था।

विज्ञापन


रात करीब 1.30 बजे अंधेरे में बालकनी से मसाला थूकने गया, जहां संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गिरा। परिजनों ने बताया कि घुटनों के बराबर बाउंड्रीवाल बनी हुई है। लेकिन अंधेरे के कारण वह देख नहीं पाया और हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें