फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मकान खरीदने के नाम पर युवक से 1.10 करोड़ हड़पे, दंपती पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 30 Nov 2025 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
काकादेव थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
काकादेव थाना क्षेत्र में मकान खरीदने के नाम पर एक युवक ने दंपती पर 1.10 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। शास्त्रीनगर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें मकान की जरूरत थी। उन्होंने पड़ोसी जगदीश प्रसाद रामचंदानी उर्फ जगदीश आर रामचंदानी व उनकी पत्नी शोभा देवी से बात की। आरोप है कि दंपती उन्हें अपना मकान 2.57 करोड़ रुपये में बेचने को तैयार हुआ। सहमत होने पर दंपती के कहने पर अग्रिम धनराशि के रूप में उन्हें दो अप्रैल 2025 में एक लाख रुपये की चेक दी। आठ अप्रैल से लेकर दो अगस्त तक कुल 1.10 करोड़ रुपये की चेकें दीं।
विज्ञापन


इसके बाद बैनामा करने में टालमटोल शुरू कर दिया। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि जगदीश प्रसाद रामचंदानी उर्फ जगदीश आर रामचंदानी और उसकी पत्नी शोभा देवी पर आपराधिक विश्वासघात की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें